Oppo का 7700mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 200MP ट्रिपल रियर कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी 


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने होम मार्केट चीन में Reno 16t स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन फैशन फोकस डिजाइन के साथ बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8-series चिप के साथ कॉम्पैक्ट 6.32-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी है।

Oppo Reno 16t की खूबियां

Oppo Reno 16t स्मार्टफोन में 6.32-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पिक्सल डेनसिटी 460 PPI है, जो 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की है। इसके साथ ही टच सैंपलिंग की बात करें तो यह 240Hz है।

oppo reno 16t
ओप्पो के लेटेस्ट Reno 16t स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया है। यह फोन 12GB की LPDDR5X/LPDDR5 RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6700mAh की बैटरी दी है, जो 80W SuperVOOC और 80W UFCS फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलफोटो कैमरा लेंस दिया है। यह कैमरा सेटअप 3.5x तक ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन डुअल व्यू वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC दिया गया है। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, यूएसबी टाइप सी और डुअल सिम का सपोर्ट भी मिलता है। इस फोन में एआई फीचर्स केलिए अलग से बटन भी दिया गया है। ओप्पो का यह फोन IP68 / IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Oppo Reno 16t की कीमत

Oppo Reno 16t को चीन में 12 जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ 3,699 Yuan (करीब 52,819 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का हायर वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन Heartbeat, Galaxy Purple और Moonlight Black कलर में लॉन्च किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *